शेयर मंथन में खोजें

TVS Motor Company पर जानें क्या है Expert शोमेश कुमार की सलाह

राजीव बंसल: टीवीएस मोटर (TVS Motor Company) के 200 शेयर जून 2020 में 365 रुपये पर खरीदे थे, 100 शेयर जुलाई 2021 में बेचकर 832 रुपये पर मुनाफा कमाया। बाकी के 100 शेयर पर राय दें।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : आगे आने वाले समय ऑटो सेक्टर में काफी दम है। हालाँकि दोपहिया वाहन क्षेत्र में कूल ऑफ के आसार लग रहे हैं। इसके बावजूद टीवीएस मोटर एक अच्छी कंपनी है। आप इसमें प्रॉफिट बुक कर चुके हैं। अब आपको फैसला लेना है कि इसमें आगे जाना है या यहीं से निकल जाना है। फिलहाल यह तेजी में बेचने वाला स्टॉक हो गया है। इसमें 1000 रुपये के आसपास का निचला स्तर बेहद अहम है। यह स्टॉक 1000 से 1135 रुपये के दायरे में बंध कर रह जायेगा। लंबी अवधि में ये स्टॉक बहुत अच्छा है, कंपनी अच्छी और ऑटो सेक्टर में काफी उम्मीद है।

#tvsmotorssharenews #tvsmotorssharelatestnews #tvsmotorshareprice #tvsmotorsharetarget #tvsmotorshareanalysis #tvsmotorcompanyshare #tvsmotorcompanystocktechnicalanalysis #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 10 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख