शेयर मंथन में खोजें

Gillette India Share : पोर्टफोलियो स्टॉक है, लंबे कंसोलिडेशन में रह सकता है: शोमेश कुमार की सलाह

वरुण कोठारी: जिलेट (Gillette India) के शेयर मैंने 5100 रुपये पर खरीदे थे। एक साल में क्या यह बाजार के मुताबिक लाभ दे सकेगा? उचित सलाह दें।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : जिलेट इंडिया अच्छा और पोर्टफोलियो श्रेणी का स्टॉक है। दिक्कत क्या हो रही है कि जब भी कोरोना के बाद से अंतरराष्ट्रीज बाजार के खुलने की उम्मीद बनती है तो उसमें नये वेरिएंट की वजह से कुछ न कुछ दिक्कत हो जाती है। इसकी वजह से इसकी कमाई पर दबाव पड़ रहा है। ये स्टॉक अभी कंसोलिडेशन में हैं और हो सकता है आने वाले तीन से छह महीने तक ऐसे ही रहे। इसके अलावा तिमाही नतीजे भी देखने वाले होंगे। इसमें 5000 रुपये के पहले गति आने की उम्मीद नहीं करनी चाहिये। इस स्तर को पार करने पर इसमें तीन से पाँच फीसदी का उछाल आ सकता है।

#gilletteindiashare #gilletteindiasharelatestnews #gilletteshare #gilletteindiasharereview #gilletteindiashareanalysis #gilletteshareprice #gilletteindiasharetargetprice #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 23 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख