शेयर मंथन में खोजें

Federal Bank Share : इस स्टॉक में अहम स्तरों का ध्यान रखें शोमेश कुमार की सलाह

अमित कुमार: फेडरल बैंक (Federal Bank) के 100 शेयर 90 रुपये के भाव पर लंबी अवधि के लिए खरीदे हैं। इस पर आपकी क्या राय है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : अभी उत्साह में कुछ मत कीजिये। मुझे लगता है कि आपको अपने हिसाब से फैसला लेना चाहिये। आप अभी मुनाफे में हैं तो आप एक स्तर मान सकते हैं 50 डीएमए का, जो कि 130 के आसपास है। अगर स्टॉक इस स्तर के नीचे जाता है तो आप चाहें तो पूरा मुनाफा लेकर निकल सकते हैं और चाहें तो कुछ मुनाफा लेकर फिर से निचले स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। इसमें और तेजी 142 के स्तर के बाद आ सकती है। इससे पहले का कोई संकेत मुझे नहीं लग रहा है।

#federalbank #federalbanksharenews #federalbankshareprice #federalbanksharetoday #federalbankshareanalysis #federalbankbuysell #federalbankq3results #federalbanktradingstrategy #federalbankq3earnings #federalbanksharereview #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 26 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख