शेयर मंथन में खोजें

Tata Steel Stock में अभी मेटल इंडेक्स कमजोर, नयी खरीदारी से रहें दूर – शोमेश कुमार

किशन कुमार प्रजापति, जयपुर : टाटा स्टील (Tata Steel) के 200 शेयर पाँच साल के लिए खरीदना चाहता हूँ। कृपया उचित सलाह दें।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : देखिये धातु क्षेत्र वाले शेयरों का चक्र चलता है। इन शेयरों में निवेश के लिए आपको चक्र का आकलन करना आना चाहिए। इतना करने के बाद भी अक्सर लोग अटक जाते हैं। इसमें अपना पैसा बनाकर निकल जाना चाहिए, क्योंकि अगर अटके तो फिर लंबा फंस जाते हैं तीन-चार साल के लिए। अभी मेटल इंडेक्स पर मेरा नजरिया साफ नहीं बन पा रहा है। इसलिए टाटा स्टील और इसी समूह की दूसरी कंपनियाँ मेरे दायरे से बाहर हैं।

#tatasteelsharelatestnews #tatasteelsharereview #tatasteelshare #tatasteelsharenews #tatasteeltechnicalanalysis #tatasteelshareprice #tatasteelsharetarget #tatasteelstock #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 23 मार्च 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख