शेयर मंथन में खोजें

Infibeam Avenues Stock में अभी नये निवेश का सही समय नहीं - शोमेश कुमार

हरि सिंह, कानपुर : इन्फीबीम एवेन्यूज (Infibeam Avenues) का शेयर मैंने 10 साल के निवेश के लिए चुना है। यह कैसा रहेगा?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : मुझे लगता है कि इन्फीबीम में लंबी अवधि के हिसाब से अभी इंतजार करना चाहिए। इसका ट्रेंड देखकर लग रहा है कि इसमें को करेक्शन शुरू हुआ था, वो अब भी चल रहा है। आपने खरीद लिया है तो कोई बात नहीं है, लेकिन अभी इसका ट्रेंड सही नहीं लग रहा है। यह स्टॉक 17.50 से 18 रुपये के दायरे में ये टिकने लगता है तो इसमें उम्मीद बनने लगेगी। अगर आप खरीदना चाहते हैं तो इसे 17.50 रुपये के पहले मैं खरीदने की सलाह नहीं दूँगा।

#infibeamsharenews #infibeamsharelatestnews #infibeamshareanalysis #infibeamshare #infibeamshareprice #infibeamsharetarget #infibeamavenuesshare #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 29 मार्च 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख