शेयर मंथन में खोजें

IDBI Bank Share: इस Stock के बारे में जानें Expert शोमेश कुमार की सलाह

पवन कुमार : मैंने आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के शेयर 59 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसके लिए क्या लक्ष्य रखना चाहिए?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : आईडीबीआई बैंक का स्टॉक दो बार 200 डीएमए टेस्ट कर चुका है। इसलिए अब इसका ट्रेंड सकारात्मक हो गया है। इसका बॉटम 47 रुपये के आसपास है और यह जब तक इसके नीचे बंद नहीं होगा, तब तक इसका ट्रेंड पॉजिटिव बना रहेगा। इस स्थिति में यह 59-60 रुपये तो क्या 65 रुपये तक भी जा सकता है। इसमें अच्छी उम्मीद बन रही है, बस आपको नीचे के स्तरों का ध्यान रखना होगा। इस बार अगर यह नीचे फिसला, तो फिर 200 डीएमए का सपोर्ट भी काम नहीं करेगा।

#idbibankshareprice #idbibank #idbibanksharenews #idbibanksharetarget #idbibankshare #idbibankshareanalysis #idbibanksharelatestnews #idbibanksharevalue #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख