शेयर मंथन में खोजें

Procter & Gamble Health Stock में निवेश करें या अभी सावधान रहें? - शोमेश कुमार

हरदीप एस बग्गा : मेरे पास प्रॉक्टर ऐंड गैंबल हेल्थ (Procter & Gamble Health) के शेयर 4453 रुपये के भाव पर हैं। इस पर आपका नजरिया क्या है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : इस स्टॉक में 200 डीएमए का रीटेस्ट होना लगभग तय है। इस स्टॉक में अभी तेजी में बेचने का माहौल बन गया है। इसका 50 डीएमए निकल गया है और लोअर हाई भी बन गया है। फिलहाल मैं इस स्टॉक के बारे में कुछ नहीं कह सकता हूँ। आप चाहें तो अपने भाव का स्टॉप लॉस लगा सकते हैं क्योंकि ये स्टॉक अगर 4500 रुपये के भाव के नीचे जाता है तो ये 4000 रुपये की तरफ जा सकता है। इस बात का पूरा-पूरा अंदेशा है। इसमें कोई भी चाल तिमाही नतीजों के आधार पर ही बनने का अनुमान है।

#pghlsharelatestnews #pghlshareanalysis #pghlsharenews #pghlsharetarget #procterandgamblehealthshareprice #proctorandgamblehealthsharereview #pghlshareprice #pghlshare #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 02 मई 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख