शेयर मंथन में खोजें

MCX Crude Oil Latest News : कच्चा तेल के दाम बढ़ा सकते हैं थोड़ी चिंता

कच्चा तेल में जो चाल बनी है उससे दिक्कत बढ़ सकती है और इसकी वजह ये है कि चीन अपने देश की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए काफी तेजी से प्रयास कर रहा है। इसकी वजह से तेल की माँग में अचानक से तेजी आ सकती है और तेल के दाम वापस 90 डॉलर की तरफ जा सकते हैं।

इसके बावजूद कच्चा तेल के भाव 100 डॉलर के ऊपर जाने के आसार मुझे नहीं लगते हैं। चीन के अलावा तेल के दाम में तेजी आने का और कोई कारण नहीं है। कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के बारे में और जानकारी के लिये देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत (MCX Crude Oil Live Trading Today)।

(शेयर मंथन, 03 अगस्त 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख