शेयर मंथन में खोजें

Polyplex Corp Ltd Share Latest News : अभी खरीदने का समय सही नहीं, तिमाही नतीजों पर नजर रखें

संकल्प पाटिल, ठाणे : पॉलीप्लेक्स में लंबी अवधि का निवेश करने का क्या यह सही समय है?

Expert Shomesh Kumar : मेरे हिसाब से ये चक्रिय स्टॉक है और कंपनी के इस तिमाही नतीजों में भी घाटा दिखा है। इसलिए इस स्टॉक को लेने की मुझे कोई वजह समझ नहीं आती है। इसमें एक-दो तिमाही नतीजों का इंतजार कर लेना बेहतर निर्णय होगा। चक्रिय स्टॉक में कई बार 40% से 50% तक भी करेक्शन हो सकता है। इस स्टॉक को कब लेना सही रहेगा, इसका पहला संकेत अच्छे तिमाही नतीजों के रूप में मिलेगा और दूसरा जब ये 200 डीएमए निकाल लेगा। इससे पहले इसमें पैसे लगाने का मेरे हिसाब से कोई मतलब नहीं बनता है।

(शेयर मंथन, 16 अगस्त 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें। हमारे व्हाट्सऐप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें - https://chat.whatsapp.com/DBQKqfCBPQQIcNMlb06glF)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख