शेयर मंथन में खोजें

Indian Overseas Bank Share Latest News : करेक्शन में है स्टॉक, अपना जोखिम संभालने पर ध्यान दें

योगेश सिंह : मैंने इंडियन ओवरसीज बैंक का स्टॉक 49 रुपये के भाव पर लिया है और मैं इसे तीन-चार महीने के लिए रख सकता हूँ। इस पर आपका नजरिया क्या है? इसे रखें या निकल जायें, इसमें और रैली आ सकती है या अब खत्म हो गया है?

Expert Shomesh Kumar : ये स्टॉक आपने सही स्तर पर नहीं लिया है, अब ये स्टॉक अगर 46 रुपये के नीचे फिसला तो इसके 42 रुपये तक जाने का रास्ता खुल जायेगा। ये स्टॉक लंबी अवधि में काफी अच्छा मुनाफा दे सकता है, लेकिन हाल के दिनों में ये जिस तेजी से भागा है उसके हिसाब से अब इसमें ठहराव आना चाहिए। मेरे हिसाब से अभी इसमें ट्रेंड खराब नहीं हुआ है, लेकिन फिर भी इसमें सतर्कता बरतनी जरूरी है।

(शेयर मंथन, 10 अक्तूबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें। हमारे व्हाट्सऐप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें - https://chat.whatsapp.com/DBQKqfCBPQQIcNMlb06glF)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख