शेयर मंथन में खोजें

Ingersoll-Rand (India) Ltd Share Latest News : कंसोलिडेशन में है स्टॉक, तेजी के लिए चाहिये बड़ा धक्का

रंजीत भाटिया : मैंने इंगरसोल रैंड और करनेक्स माइक्रो के स्टॉक कुछ साल पहले लिये थे। इनमें लंबी अवधि का नजरिया क्या है?

Expert Shomesh Kumar : इस स्टॉक में अभी कंसोलिडेशन के साथ हल्की मुनाफावसूली भी चल रही है। ये थोड़े समय के लिए 3000 रुपये से 2600 रुपये के दायरे में ठहर सकता है। इसमें कोई भी फैसला लेने का स्तर भी वही रहेगा, जो ऊपर बताया गया है। मूल्यांकन के लिहाज से महँगा है और इसके तिमाही नतीजे चाहे कितने भी अच्छे आयें 3000 रुपये के स्तर के पार जाने के लिए बड़े धक्के की जरूरत होगी। ये स्तर पार हुआ तो इसमें 10% से 15% तक की उछाल आ सकती है।

(शेयर मंथन, 23 अक्तूबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख