शेयर मंथन में खोजें

Motherson Sumi Wiring India Ltd Share Latest News : 200 डीएमए की तरफ जा सकता है स्टॉक

संकल्प पाटिल : मेरे पास मदरसन सूमी वायरिंग इंडिया के 3000 शेयर 59.60 रुपये के भाव पर हैं। इसके अभी क्या करना चाहिये?

Expert Shomesh Kumar : इस स्टॉक में नीचे की चाल दिख रही है और ये 50 डीएमए और 100 डीएमए के नीचे है। मेरा मानना है कि अब ये 200 डीएमए की तरफ जायेगा। ये स्टॉक अब जब तक 50 डीएमए के नीचे बंद नहीं होता है, तब तक ये तेजी में बेचने वाला स्टॉक है। इसमें जब भी तेजी आये, उसे स्टॉक से निकलने के तौर पर देखना चाहिये। ये स्थिति तब तक बनी रहेगी जब तक ये 63 रुपये के ऊपर बंद नहीं होने लगेगा।

(शेयर मंथन, 31 अक्तूबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख