शेयर मंथन में खोजें

Mishtann Foods Ltd Share Latest News : स्टॉक में अहम स्तरों का ध्यान रखें

रचित अग्रवाल : मिष्ठान्न फूड्स पर आपकी राय क्या है? मेरे पास इसके शेयर 13.20 रुपये के भाव पर हैं। इन्हें लंबी अवधि के लिए होल्ड भी कर सकता हूँ।

Expert Shomesh Kumar : इस स्टॉक में मोटेतौर पर सब ठीक लग रहा है। ये 12 रुपये से 15 रुपये के रेंज में है और 12 रुपये इसका जोखिम स्तर है। ये इस स्तर के ऊपर जब तक टिका रहेगा, तब तक इसमें 15 रुपये या 16-17 रुपये तक के स्तर भी देखने को मिल सकते हैं। ये खाद्यान्न से जुड़ी कंपनी है, इसलिये इसमें सतर्क रहना भी जरूरी है। स्टॉक में अभी कोई खराबी नहीं दिख रही है।

(शेयर मंथन, 18 नवंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख