शेयर मंथन में खोजें

Stock Market Free Course : एक सेक्टर जिसके शेयरों पर बाजार की मंदी का कोई असर नहीं होता

राहुल : अमेरिका में अगर मंदी आ जाये तो ऐसा कौन सा स्टॉक है या सेक्टर है जिसे फर्क नहीं पड़ता?

Expert Shomesh Kumar : मंदी आने का मतलब ये होता है कि जो विकासोन्मुख क्षेत्रों में धीमापन या सुस्ती आ जाती है। ऐसे में रोजमर्रा की इस्तेमाल होने वाली चीजें, जैसे दवाई, हेल्थ, एफएमसीजी में आम जरूरत का खाने-पीने का सामान, तेल, साबुन, टूथपेस्ट वगैरह बनाने वाली कंपनियों को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। मंदी की स्थिति में इस तरह की कंपनियों के निवेश के बारे में सोचा जा सकता है। इसके अलावा मंदी को देखते हुए जोखिम टालने वाले कुछ अन्य क्षेत्रों में भी निवेश बढ़ जाता है, तो उनके बारे में भी सोचा जा सकता है।

(शेयर मंथन, 30 नवंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख