शेयर मंथन में खोजें

Dollar vs Rupee : कंसोलिडेट कर रहा रुपया, जारी रहेगा उतार-चढ़ाव

Expert Shomesh Kumar : डॉलर इंडेक्स 102 से 105 के दायरे में कंसोलिडेट कर रहा है। रुपये की स्थिति को केंद्रीय रिजर्व बैंक की कोशिशों ने संभाल रखा है, नहीं तो इसकी हालत और भी खस्ता होती। मेरे अनुमान से रुपये में मौजूदा स्तर तक कंसोलिडेशन और उतार-चढ़ाव चलेगा।

एफआईआई जो खरीद रहे हैं, उससे रुपये की हालत सुधारने में मदद नहीं मिल रही है। ऐसा तभी हो सकता है अगर यूएस बॉन्ड ईल्ड 4% पर आ जाये, तब विदेशी निवेशक जबरदस्त खरीदारी करेंगे और रुपये की स्थिति में सुधार आ जायेगा। डॉलर और रुपये की चाल के बारे में और जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख