शेयर मंथन में खोजें

एआई की अनिश्चितता के बीच क्यों मजबूत दिख रहा है IT सेक्टर?

वैश्विक बाजारों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कंपनियों के वैल्यूएशन और कमाई को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के बावजूद भारतीय आईटी सेक्टर में मजबूती के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि जब वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ती है, तब निवेशक अपेक्षाकृत स्थिर और कम उतार-चढ़ाव वाले आईटी सर्विस सेक्टर की ओर रुख करते हैं। यही वजह है कि हाल के दिनों में आईटी इंडेक्स में अच्छी रिकवरी देखने को मिली, हालांकि 32,000 के स्तर के आसपास इसे मजबूत प्रतिरोध का सामना करना पड़ा।

फिलहाल आईटी सेक्टर में लंबी अवधि की तेजी का दावा करना जल्दबाजी होगी। अगले एक-दो तिमाहियों के कॉर्पोरेट नतीजे यह तय करेंगे कि सेक्टर का निचला स्तर स्थायी रूप से बन चुका है या नहीं। तब तक निवेशकों को टैक्टिकल अप्रोच अपनानी चाहिए। यानी गिरावट पर चरणबद्ध खरीदारी करें, लेकिन तय रिस्क लेवल का पालन करते रहें। यदि सपोर्ट स्तर टूटता है तो रणनीति की दोबारा समीक्षा करना जरूरी होगा।


(शेयर मंथन, 04 अगस्त 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख