शेयर मंथन में खोजें

वैश्‍विक बाजारों की तरह ही बर्ताव करेंगे भारतीय बाजार

सिद्धार्थ रस्‍तोगी

एमडी एवं सीओओ, ऐंबिट ऐसेट मैनेजमेंट

हम एक बड़ी तेजी (बुल रन) के आरंभ में हैं। इस गाड़ी पर सवार हो जायें, नहीं तो पीछे छूट जाने का डर सताने लगेगा। मजबूत कृषि, एफडीआई में तेजी और मैन्युफैक्चरिंग के दम पर आ रही वृद्धि भारतीय बाजार की मुख्य सकारात्मक बातें हैं। दूसरी ओर अमेरिका में महँगाई दर और उनका बढ़ता सरकारी घाटा (फिस्कल डेफिसिट) एवं ऋण स्तर प्रमुख चिंताएँ हैं।

चालू वित्त-वर्ष में देश की जीडीपी 7% और अगले वित्त-वर्ष में 7.8% रह सकती है। भारतीय बाजार अगले एक साल में वैश्‍विक बाजारों की तरह ही बर्ताव करेंगे। अगले छह महीने में भारतीय बाजार को महँगाई और ब्‍याज दरें सबसे ज्‍यादा प्रभावित करेंगी। इस दौरान अमेरिकी महँगाई और फेडरल रिजर्व की दरें मुख्य वैश्विक कारक रहने वाली हैं। रिजर्व बैंक अभी दो तिमाहियों तक ब्‍याज दरें स्थिर रखने की तैयारी में है।
अगले छह महीने में सेंसेक्स 66,500 और निफ्टी 19,700 के करीब रह सकता है। एक साल की अवधि में निफ्टी 20,700 और सेंसेक्स 70,000 तक जाने का अनुमान है।

(शेयर मंथन, 10 जुलाई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख