शेयर मंथन में खोजें

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Transportation) जुटायेगी 5,000 करोड़ रुपये

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Transportation) एक या एक से अधिक किस्तों में 5,000 करोड़ रुपये जुटायेगी।

कंपनी यह रकम सुरक्षित या असुरक्षित प्रतिदेय गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों के पब्लिक इश्यू से जुटायेगी। इस मामले पर विचार करने के लिए आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन के निदेशक मंडल की बैठक 13 सितंबर को होगी।
बीएसई में आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन का शेयर 75.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 78.05 रुपये पर खुला और 80.75 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 3 बजे आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन का शेयर 3.20 रुपये या 4.22% की बढ़त के साथ 79.10 रुपये पर चल रहा है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 101.60 रुपये और निचला स्तर 64.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख