शेयर मंथन में खोजें

एस्कॉर्ट्स (Escorts) की ट्रेक्टर बिक्री में 37.8% की बढ़त

सितंबर 2015 की तुलना में 2016 के समान महीने में एस्कॉर्ट्स (Escorts) के ट्रेक्टरों की बिक्री में 37.8% की बढ़त हुई है।

कंपनी ने पिछले वर्ष सितंबर में 5,606 ट्रेक्टरों की बिक्री की थी, जिसके मुकाबले सितंबर 2016 के दौरान कुल 7,725 ट्रेक्टरों की बिक्री हुई है। इसमें 7,664 ट्रेक्टरों की घरेलु बिक्री रही, जो सितंबर 2015 में 5,576 इकाई थी। इसी तरह सितंबर 2016 में कंपनी ने 61 ट्रेक्टरों को निर्यात किया, जबकि सितंबर 2015 के दौरान 30 ट्रेक्टर निर्यात किये गये थे।
बीएसई में एस्कॉर्ट्स का शेयर शुक्रवार के 375.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 380.90 रुपये पर खुला। बढ़त के साथ शुरुआत के बाद कारोबार के दौरान यह 409.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 31.65 रुपये या 8.44% की मजबूती के साथ 406.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख