शेयर मंथन में खोजें

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) के तिमाही मुनाफे में 57.4% का इजाफा

साल दर साल आधार पर 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) के मुनाफे में 57.4% की बढ़ोतरी हुई है।

2017 की जनवरी-मार्च तिमाही में 57.23 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2018 की समान अवधि में 247.52 करोड़ रुपये रहा। इसी बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,404.32 करोड़ रुपये से 14.7% बढ़ कर 1,485.31 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 6.2% की बढ़त के साथ 273.93 करोड़ रुपये, जबकि एबिटा मार्जिन 147 आधार अंक घट कर 18.4% रह गया।
बीएसई में पिडिलाइट इंडस्ट्रीज का शेयर 1,080.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,082.00 रुपये पर खुला है। सुबह पौने 10 बजे के करीब यह 15.20 रुपये या 1.41% की बढ़ोतरी के साथ 1,095.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख