शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस (TCS) बनी 7 लाख करोड़ रुपये की बाजार पूँजी का आँकड़ा पार करने वाली पहली कंपनी

शुक्रवार को देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी टीसीएस (TCS) की बाजार पूँजी 7 लाख करोड़ रुपये के पार पहुँच गयी।

ऐसा करने वाली यह देश की पहली कंपनी है। इसके साथ ही टीसीएस ने आज अपने 52 हफ्तों का नया शिखर भी छुआ। अब टीसीएस बाजार पूँजी मामले में भी भारत की सबसे बड़ी कंपनी है। गौरतलब है कि रुपये में कमजोरी से आईटी कंपनियों को लाभ मिल रहा है, जिनमें टीसीएस भी शामिल है। अपने तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद से टीसीएस के शेयर ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।
बीएसई में टीसीएस का शेयर 3,604.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 3,619.00 रुपये पर खुला और सुबह साढ़े 9 बजे के करीब 3,674.00 रुपये के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर तक चढ़ा। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे के आस-पास यह 37.25 रुपये या 1.03% की मजबूती के साथ 3,642.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख