शेयर मंथन में खोजें

प्रमोटर ने घटायी एवेन्यु सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) में हिस्सेदारी

एवेन्यु सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) के प्रमोटर ने न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता पूरी करने के लिए अपनी हिस्सेदारी बेच दी।

कंपनी के प्रमोटर राधाकिशन शिवकिशन दमानी ने 21 से 24 मई के बीच 6,240,844 इक्विटी शेयरों (1% चुकता इक्विटी शेयर पूँजी) की बिकवाली की। बाजार नियामक सेबी (SEBI) के निर्देशानुसार प्रत्येक सूचीबद्ध कंपनी को कम से कम 25% सार्वजनिक हिस्सेदारी बनाये रखनी होगी। सार्वजनिक क्षेत्र की सूचीबद्ध कंपनियों को 21 अगस्त 2018 तक इस शर्त को पूरा करने का समय दिया गया है।
दूसरी ओर शुक्रवार को बीएसई में एवेन्यु सुपरमार्ट्स का शेयर 93.25 रुपये या 6.64% की मजबूती के साथ 1,497.45 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 1,534 रुपये और निचला स्तर 706 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख