शेयर मंथन में खोजें

कल्पतरु पावर (Kalpataru Power) के मुनाफे में 17% बढ़त दर्ज

वित्त वर्ष 2016-17 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2017-18 की समान अवधि में कल्पतरु पावर (Kalpataru Power) के मुनाफे में 17% वृद्धि दर्ज की गयी।

कंपनी का मुनाफा 90 करोड़ रुपये से बढ़ कर 105 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी की आमदनी 1,523 करोड़ रुपये से 27% की बढ़त के साथ 1,931 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा वार्षिक आधार पर ही कंपनी का एबिटा 157.3 करोड़ रुपये से 33% की बढ़त के साथ 209.1 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 10.3% से 50 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 10.8% रहा।
कल्पतरु पावर की एक सहायक सूचीबद्ध कंपनी जेएमसी प्रोजेक्ट्स ने भी तिमाही के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी की कुल आमदनी 690.4 करोड़ रुपये से 5% अधिक 723 करोड़ रुपये औऱ शुद्ध लाभ 16.3 करोड़ रुपये के मुकाबले दोगुने से अधिक 34.3 करोड़ रुपये रहा।
दूसरी ओर शुक्रवार को बीएसई में कल्पतरु पावर का शेयर 10.35 रुपये या 2.31% की तेजी के साथ 458.65 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 535.95 रुपये और न्यूनतम भाव 322.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख