शेयर मंथन में खोजें

ठेका मिलने की खबर से न्यूजेन सॉफ्टवेयर (Newgen Software) के शेयर में मजबूती

आईटी सेवा प्रदाता कंपनी न्यूजेन सॉफ्टवेयर (Newgen Software) को 63.93 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका महाराष्ट्र में जिला और निचली अदालतों के दस्तावेजों की दस्तावेज प्रबंधन प्रणाली (ओएमएस) और डिजिटलीकरण परियोजना के लिए प्राप्त हुआ है। इस कार्य की अवधि 3 वर्ष है।
उधर बीएसई में न्यूजेन सॉफ्टवेयर का शेयर 245.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 250.65 रुपये पर खुला है। 258 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर 10 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 6.00 रुपये या 2.45% की बढ़ोतरी के साथ 251.00 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 29 जून 2018)





Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख