शेयर मंथन में खोजें

बी श्रीराम (B Sriram) ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के प्रबंध निदेशक पद से दिया इस्तीफा

बी श्रीराम (B Sriram) ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के प्रबंध निदेशक (एमडी) पद से इस्तीफा दे दिया है।

श्रीराम को पिछले सप्ताह ही तीन महीनों के लिए आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) का एमडी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया था। उन्हें महेश कुमार जैन (Mahesh Kumar Jain) की जगह मिली थी, जो कि आरबीआई (RBI) में डिप्टी गवर्नर (Deputy Governer) का पद संभालेंगे। खबर है कि श्रीराम के इस्तीफे पर निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता वाली एक समिति लेगी।
उधर बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 256.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 257.60 रुपये पर खुला है। 263.30 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर साढ़े 10 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 5.90 रुपये या 2.26% की बढ़ोतरी के साथ 262.65 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 29 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख