शेयर मंथन में खोजें

भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) ने पूरा किया चालू वित्त वर्ष में पहला प्रतिभूतिकरण सौदा

भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) ने चालू वित्त वर्ष में पहला प्रतिभूतिकरण सौदा पूरा कर लिया है।

इस सौदे की रकम 550.07 करोड़ रुपये है। गौरतलब है कि आरबीआई (RBI) के प्राथमिकता क्षेत्र ऋण दिशानिर्देशों के अनुसार कंपनी की सारी प्रतिभूति प्राथमिकता क्षेत्र व्यवहार के योग्य हैं।
उधर बीएसई में भारत फाइनेंशियल का शेयर 1,175.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,180.50 रुपये पर खुला है। हरे निशान में शुरुआत के बाद इसमें काफी कमजोरी आयी। 1,160.30 रुपये का निचला स्तर छू कर 10.50 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 14.35 रुपये या 1.22% की कमजोरी के साथ 1,161.05 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 29 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख