शेयर मंथन में खोजें

जिंदल स्टील (Jindal Steel) करेगी दक्षिण अफ्रीकी व्यापार की देनदारियों का पुनर्गठन

जिंदल स्टील (Jindal Steel) ने अपने दक्षिण अफ्रीकी व्यापार की देनदारियों का पुनर्गठन करने की योजना बनायी है।

साथ ही कंपनी नयी योजना के तहत उसे लाभजनक बनाने का भी प्रयास करेगी। जिंदल स्टील दक्षिण अफ्रीकी व्यापार का नवीनीकरण 'व्यापार रैस्क्यू' रूट के जरिये करेगी, जो कि मुख्यत: एंथ्रासाइट (पत्थर का कोयला) कोयला खान आधारित है। इस खबर से आज कंपनी के शेयर में 3% से ज्यादा की मजबूती आयी है।
उधर बीएसई में जिंदल स्टील का शेयर 210.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 210.20 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 219.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। इसके बाद 12 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 7.10 रुपये या 3.37% की मजबूती के साथ 217.50 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 29 जून 2018)






Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख