शेयर मंथन में खोजें

सहायक इकाई में पूरी हिस्सेदारी बेचने से जी मीडिया (Zee Media) के शेयर में बढ़त

भारतीय समाचार मीडिया कंपनी जी मीडिया (Zee Media) के शेयर में करीब 2% की मजबूती आयी है।

जी मीडिया ने अपनी सहायक इकाई ईजेड-मॉल ऑनलाइन (Ez-Mall Online) में पूरी हिस्सेदारी (1 रुपये प्रति वाले 4 करोड़ शेयर) 8.60 करोड़ रुपये में ऑल्टिलिस टेक्नोलॉजीज (Altilis Technologies) को बेच दी है। जी मीडिया ने ईजेड-मॉल के वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय डिबेंचरों में 21.50 करोड़ रुपये के निवेश को इसके इतने ही मूल्य के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों में बदलने की भी मंजूरी दे दी है। 28 जून को किये गये सौदे के 7 कार्यकारी दिनों के अंदर पूरा होने की उम्मीद है, जिसके लिए किसी समझौते की जरूरत नहीं है।
उधर बीएसई में जी मीडिया का शेयर 24.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 25.05 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 26.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। इसके बाद 12.20 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.50 रुपये या 2.02% की मजबूती के साथ 25.30 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख