शेयर मंथन में खोजें

क्लैरिएंट केमिकल्स (Clariant Chemicals) ने स्थायी तौर पर बंद की नंदेसरी इकाई

क्लैरिएंट केमिकल्स (Clariant Chemicals) ने अपनी नंदेसरी, वड़ोदरा में स्थित विनिर्माण इकाई को 28 जून से स्थायी तौर पर बंद कर दिया है।

क्लैरिएंट ने कहा है कि इस इकाई के बंद करने का प्रभाव कंपनी के संचालन पर नहीं पड़ेगा। हालाँकि इसने विनिर्माण इकाई को बंद करने की वजह नहीं बतायी है। इसी बीच क्लैरिएंट ने नंदेसरी इकाई की जमीन को 7.33 करोड़ रुपये में बेचने के लिए सूद केमी के साथ करार भी किया है, जिसके लिए इसे नियामकों से मंजूरियाँ भी मिल गयी हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में क्लैरिएंट का शेयर शुक्रवार को 0.70 रुपये या 0.18% की मजबूती के साथ 398.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 687.70 रुपये और निचला स्तर 396.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख