शेयर मंथन में खोजें

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) ने शुरू किया सीमेंट पिसाई इकाई का संचालन

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) ने मध्य प्रदेश के जिला धार में स्थित एक संयंत्र की सीमेंट पिसाई इकाई का शुभारंभ कर दिया है।

इस इकाई की वार्षिक क्षमता 17.5 लाख टन है। अल्ट्राटेक सीमेंट के इस संयंत्र में वार्षिक 25 लाख टन क्षमता वाली ग्रीनफील्ड क्लिंकर (अतिपक्व ईंट) इकाई भी है। इसके साथ ही अल्ट्राटेक की कुल सीमेंट उत्पादन वार्षिक क्षमता 9.25 करोड़ टन हो गयी है, जो कि कंपनी की मौजूदा क्षमता विस्तार के बाद 9.65 करोड़ टन हो जायेगी।
उधर बीएसई में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर शुक्रवार को 59.10 रुपये या 1.58% की मजबूती के साथ 3,802.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 4,594.30 रुपये और निचला स्तर 3,566.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख