शेयर मंथन में खोजें

श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस (Shriram Transport Finance) की पूँजी जुटाने की योजना

श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस (Shriram Transport Finance) ने ऋण माध्यमों से वित्त जुटाने की योजना बनायी है।

कंपनी घरेलू तथा विदेशी बाजारों में सार्वजनिक इश्यू और प्राइववेट प्लेसमेंट आधार पर प्रतिभूति जारी करने सहित कर्ज हासिल करने के विभिन्न विकल्पों के जरिये पूँजी जुटायेगी। कर्ज हासिल करने की शर्तों पर विचार करने के लिए कंपनी की बैंकिंग और वित्त समिति/डेब्ट इशुएंस समिति की बैठक जुलाई के अंतिम दिनों में होगी।
दूसरी ओर बीएसई में श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस का शेयर शुक्रवार को 2.60 रुपये या 0.20% की हल्की कमजोरी के साथ 1,298.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 1,670.60 रुपये और निचला स्तर 897.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख