शेयर मंथन में खोजें

सीएंट (Cyient) की सहायक इकाई को मिला औद्योगिक लाइसेंस

सीएंट (Cyient) की सहायक कंपनी सीएंट सॉल्यूशंस ऐंड सिस्टम्स (Cyient Solutions & Systems) को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग से औद्योगिक लाइसेंस मिल गया है।

सीएंट सॉल्यूशंस को यह लाइसेंस मानव रहित हवाई प्रणाली, पीओडीएस, नियंत्रण प्रणाली, बिजली संयंत्र, सामान और इसके औपचारिक उपयोग के कुछ पुर्जों के उत्पादन, असेंबली, एकीकरण, परीक्षण, रखरखाव, मरम्मत और आमूल चूल परिवर्तन के लिए मिला है। सीएंट सॉल्यूशंस, सीएंट और इजराइल में स्थित ब्लूबर्ड एयरो सिस्टम्स की संयुक्त उद्यम कंपनी है जो रक्षा, मातृभूमि सुरक्षा और सिविल ऐप्पलिकेशंस के लिए यूएएस आधारित सूचना जुटाना, निगरानी, लक्ष्य अधिग्रहण और पूर्व-परीक्षण (आईएसटीएआर) सेवा प्रदान करती है।
दूसरी ओर बीएसई में सीएंट का शेयर शुक्रवार को 774.00 रुपये का शिखर छू कर अंत में 20.65 रुपये या 2.77% की मजबूती के साथ 767.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 887.00 रुपये और निचला स्तर 475.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख