शेयर मंथन में खोजें

अप्रैल-जून में हुई हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की सर्वाधिक तिमाही बिक्री

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने 21,04,949 वाहन बेचे।

यह हीरो मोटोकॉर्प की अब तक की सर्वाधिक तिमाही बिक्री रही है। इससे पहले पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 20,22,805 वाहनों की बिक्री हीरो मोटोकॉर्प की सर्वश्रेष्ठ रही थी। वही इसकी जून बिक्री में साल दर साल आधार पर 13% बढ़त हुई है। हीरो मोटोकॉर्प ने जून 2017 में 6,24,185 इकाइयों की तुलना में 2018 के समान महीने में 7,04,562 इकाइयाँ बेचीं।
उधर कल घोषित किये बिक्री आँकड़ों से कंपनी के शेयर में आज मजबूती आयी है। 3,413.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हीरो मोटोकॉर्प का शेयर आज 3,450.00 रुपये पर खुला। 9.50 के आस-पास यह 51.05 रुपये या 1.50% की मजबूती के साथ 3,464.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख