शेयर मंथन में खोजें

कैपिटल फर्स्ट (Capital First) ने खरीदी वित्तीय कंपनी में हिस्सेदारी

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी कैपिटल फर्स्ट (Capital First) ने कोलकाता में स्थित माइक्रोफाइनेंस कंपनी विलेज फाइनेंशियल सर्विसेज (Village Financial Services) में 7.03% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है।

हालाँकि इस सौदे की रकम की जानकारी नहीं दी गयी है। गौरतलब है कि मार्च में मुम्बई में स्थित परम कैपिटल के बाद विलेज फाइनेंशियल की इक्विटी में निवेश करने वाली कैपिटल फर्स्ट दूसरी कंपनी है।
उधर बीएसई में कैपिटल फर्स्ट का शेयर 512.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 507.50 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 507.50 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर फिसला। मगर हिस्सेदारी अधिग्रहण करने की खबर से इसमें फिर से खरीदारी देखी गयी। इसके बाद 11.50 बजे के आस-पास कैपिटल फर्स्ट के शेयरों में 6.00 रुपये या 1.17% की मजबूती के साथ 518.15 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख