शेयर मंथन में खोजें

जिंदल स्टील (Jindal Steel) के घरेलू उत्पादन में 36% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जिंदल स्टील (Jindal Steel) के घरेलू उत्पादन में 36% की बढ़ोतरी की गयी है।

गौरतलब है कि वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घरेलू स्तर पर इस बार जिंदल स्टील का उत्पादन अब तक का सर्वाधिक रहा। कंपनी ने अप्रैल-जून में घरेलू स्तर पर 12.3 लाख टन स्टील का उत्पादन किया, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 9 लाख टन रहा था।
वहीं जिंदल स्टील की बिक्री पहली तिमाही में 8.1 लाख टन के मुकाबले 46% की बढ़त के साथ 11.8 लाख टन रही।
दूसरी ओर बीएसई में जिंदल स्टील का शेयर 207.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 294.15 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 212.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 1.50 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 2.35 रुपये या 1.14% की मजबूती के साथ 209.35 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख