शेयर मंथन में खोजें

सुवेन लाइफ (Suven Life) को मिले चार देशों में पेटेंट, शेयर मजबूत

सुवेन लाइफ (Suven Life) को भारत, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और इजराइल में 1-1 पेटेंट मिला है।

कंपनी को यह पेटेंट न्यूरोडेगेनेरेटिव से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए नयी रासायनिक दवाओं के लिए मिला है। कंपनी को भारत, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और इजराइल में मिले पेटेंट क्रमश: 2031, 2034, 2034 और 2036 तक वैध रहेंगे। इस खबर से कंपनी के शेयर में भी मजबूती आयी है।
बीएसई में सुवेन लाइफ का शेयर आज 208.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 210.80 रुपये पर खुला है। 215.10 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर 1 बजे के आस-पास सुवेन लाइफ के शेयरों में 4.55 रुपये या 2.18% की मजबूती के साथ 213.20 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख