शेयर मंथन में खोजें

मेडप्लस हेल्थ का ढाँचा सकारात्मक दिख रहा है, भाव गिरने पर खरीदें : शोमेश कुमार की सलाह

देशराज दीवान, गोरखपुर: मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज (MedPlus Health Services) पर आपकी क्या सलाह है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : इसका निचला स्तर 575 रुपये का है, वो मजबूत स्तर लग रहा है। अभी इसमें काफी तेजी है, इसलिये इसे अभी नहीं खरीदना चाहिये। चूँकि इसका ढाँचा सकारात्मक है, तो भाव गिरने पर इसमें खरीदारी कर सकते हैं। इसे 630-640 रुपये के आसपास थोड़ा-थोड़ा खरीदना शुरू कर सकते हैं। इसमें 200 डीएमए 800 रुपये के आसपास आयेगा और वही इसका उच्च स्तर होगा। इसके बाद फिर से आकलन करना जरूरी होगा, क्योंकि तभी पता चलेगा कि इसमें लंबी अवधि का निवेश अभी करना चाहिये या नहीं।

#medplushealthsharelatestnews #medplushealthservicessharelatestnews #medplussharelatestnews #medplussharenews #medplushealthservices #medplusshareprice #medplusshareanalysis #medplushealthshareprice #medplushealthshareanalysis #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!