शेयर मंथन में खोजें

बजाज फिनसर्व में 200 डीएमए का पुनर्परीक्षण होना चाहिये, इसके पहले लेना ठीक नहीं : शोमेश कुमार की सलाह

गौरव सलूजा, लखनऊ: बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के 200 शेयरों का खरीद भाव 446 रुपये का है। तिमाही नतीजे अच्छे रहने के बाद भी नहीं बढ़ा, इसमें क्या करेंॽ सुझाव दें।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : बजाज फिनसर्व के शेयर में दो काम करना चाहिये। एक तो 200 डीएमए पर नजर बनाये रखें और दूसरा, इसका रिट्रेसमेंट रणनीति बनाएँ। इसका 200 डीएमए 1500 के आसपास है और 38% रिट्रेसमेंट 1550 रुपये के आसपास है। इस स्तर पर इस शेयर को देखना होगा कि इसमें मजबूती आ रही है या नहीं, क्योंकि यह जरूरी है। इस स्तर पर थोड़ा ठहर कर इसे ऊपर जाना चाहिये। मुझे इसमें बहुत तेज रैली की गुंजाइश नहीं दिख रही है। हो सकता है कि इस स्तर पर यह लंबे समय तक टिका रह जाये।

#bajajfinservsharenews #bajajfinservsharetoday #bajajfinservshareprice #bajajfinserv #bajajfinanceshare #bajajfinservsharesplit #bajajfinservsplitnews #bajajfinancesharenewstoday #bajajfinancesharenews #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख