शेयर मंथन में खोजें

लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज का शेयर मुनाफा भी दिला सकता है, इंतजार करना होगा : शोमेश कुमार की सलाह

नीलकंठ रउरे: लक्षमी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज (Laxmi Organic Industries) के शेयर का खरीद भाव 383 रुपये है। एक वर्ष के नजरिये पर सुझाव दें।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : आपने यह शेयर काफी महँगे भाव पर खरीदा है। इस शेयर के भाव में अभी मंदी के आसार तो नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन ये करेक्शन के मूड में लग रहा है। अभी इसके भाव 275 और 300 रुपये के आसपास घूम रहे हैं। ये इसका सुरक्षित दायरा है। इसमें अब हमें देखना चाहिये कि इसका भाव 286-287 रुपये पर रुक जाये। जब इस स्तर पर ये स्थिर हो जायेगा तब उम्मीद की जा सकती है इसके भाव आपके खरीद भाव के आसपास पहुँचेंगे। यह शेयर आपको मुनाफा भी दिला सकता है, लेकिन इसके लिये आपको इंतजार करना होगा।

#laxmiorganics #laxmiorganicslatestnews #laxmiorganicssharelatestnews #laxmiorganicsshareprice #laxmiorganicsipo #laxmiorganicsshare #laxmiorganicsq2results #laxmiorganicssharelatestnewstoday #laxmiorganicsshareanalysis #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख