शेयर मंथन में खोजें

यह शेयर 360 रुपये के भाव से ऊपर बंद होगा तब निवेशकों का इसमें भरोसा बनेगा : शोमेश कुमार की सलाह

अडानी पावर (Adani Power) में लंबी अवधि के निवेश के लिए सुझाव दें। क्या बेहतर रहेगा?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार: अडानी पावर के शेयर ने हाल ही में 50 डीएमए से बाहर निकलने की कोशिश की थी मगर निकल नहीं पाया है। इसलिये जब तक यह बाहर नहीं निकलता, तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसमें 314 के भाव पर 38% रिट्रेसमेंट है और वहीं पर इसका पिछला निचला स्तर भी बना था। इसे यह तोड़ नहीं पा रहा है, अगर यह तोड़ लेता है तो 400 रुपये के पार जा सकता है। एक बात और है, यह शेयर जब 360 रुपये के स्तर के ऊपर जाकर बंद होगा तब इसमें निवेशकों का कुछ भरोसा बनेगा। इससे पहले कुछ कहा नहीं जा सकता है।

#adanipowersharenews #adanipowersharenewstoday #adanipowersharelatestnews #adanipowersharelatestnewstoday #tatapowershare #adanipowershareanalysis #adanipowersharepricetodaynews #adanipowershareprice #adanipowersharetarget #tatapowerstocknewstoday #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख