शेयर मंथन में खोजें

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सर्वोच्च स्तर के लक्ष्य से होल्ड कर सकते हैं : शोमेश कुमार की सलाह

शुभम जैन: कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के 50 शेयर 1980 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। बैंक निफ्टी इस समय उच्चतम स्तर पर है, सुझाव दें क्या करें?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर का स्ट्रक्चर ठीक है। इस शेयर को खरीद कर आराम से लेकर बैठे रह सकते हैं। अभी ये तो नहीं कह सकते कि इसमें रफ्तार कब आयेगी, मगर जब ये तेजी पकड़ता है तो ये आसानी से मिलता नहीं है। इसमें 200 डीएमए का सपोर्ट है 1800 रुपये पर। इसके नीचे जब तक बंद नहीं होता है, इसे होल्ड कीजिये, गिरावट में खरीदारी कीजिये और 2200 रुपये के सर्वोच्च स्तर का लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं।

#kotakmahindrabankshareprice #kotakmahindrabanksharenews #kotakbankshareanalysis #kotakmahindrabankshare #kotakbanksharenewstoday #kotakmahindrabanksharepricetarget #kotakbanksharelatestnews #kotakbankshare #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख