शेयर मंथन में खोजें

लिंडे इंडिया का स्टॉक गिरावट में खरीदने वाला और लंबी अवधि का है: शोमेश कुमार की सलाह

राजीव बंसल: लिंडे इंडिया (Linde India) में लंबी अवधि में निवेश को लेकर क्या सलाह है ?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : लिंडे इंडिया का स्टॉक काफी महँगा स्टॉक है। इसे दो-तीन साल के नजरिये से खरीदना अच्छा रहेगा। इससे कम समय में यह स्टॉक आपको तकलीफ दे सकता है। इसे 100 डीएमए निकाल लेने के बाद इसमें 10% का स्टॉप लॉस लगाकर इसे ले सकते हैं। मुझे लगता है यह 3800 के स्तर तक भी जा सकता है। इस कंपनी के पिछली तिमाही के नतीजे अच्छे रहे थे, इस तिमाही के नतीजे भी अच्छे आ जाते हैं तो इसकी वैलुएशन और अच्छी हो जायेगी। यह गिरावट में खरीदने वाला और अच्छा स्टॉक है।

#lindeindiasharenews #lindeindiasharenewstoday #lindeindiasharelatestnews #lindeindiashare #lindeindia #lindeindiastockanalysis #lindeindialimited #lindeindiaresults #lindeindiashareanalysis #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!