शेयर मंथन में खोजें

Ramco Systems Ltd Share Latest News : अभी इंतजार करें, 300 रुपये का स्तर है बेहद अहम

ऋचा : मेरे पास रैम्को सिस्टम्स का स्टॉक 309 रुपये के भाव पर है। इसमें क्या करना चाहिये?

Expert Shomesh Kumar : आपने ये स्टॉक काफी ऊपर के स्तर पर खरीदा था। आपको इसमें 302 रुपये या 295 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिये था। ये मैंने ट्रेडिंग का नजरिया बताया है। अब आपको इसमें 250 रुपये से 245 रुपये के स्तर पर नजर रखनी चाहिये। ये स्टॉक जब तक 300 रुपये के ऊपर नहीं निकलेगा, तब तक इसके 200 डीएमए तक फिसलने की आशंका बनी रहेगी। अभी ये स्टॉक बिकवाली के काफी दबाव में है, इसलिये इसमें एक उछाल 295 रुपये के स्तर तक आ सकती है। लेकिन इसमें तेजी 300 रुपये के ऊपर ही आयेगी। मेरे हिसाब से अभी इसकी चाल पर नजर रखना उचित रहेगा।

(शेयर मंथन, 31 अक्तूबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख