शेयर मंथन में खोजें

Ambuja Cements Ltd Share Latest News : स्टॉक में दिख रही रफ्तार, जल्द पार कर सकता है पिछला शिखर

Expert Shomesh Kumar : सीमेंट क्षेत्र में रुझान सकारात्मक हैं। अंबुजा सीमेंट में ब्रेकआउट है, और इसमें 480 रुपये या 470-475 रुपये के स्तर तक कूलऑफ देखने को मिल सकता है। मेरा अनुमान है कि जब तक इसमें गति बनी रहेगी, इसके भाव को 470 रुपये के नीचे नहीं फिसलना चाहिए।

इस रफ्तार की बदौलत यह स्टॉक 535 रुपये के स्तर तक काफी तेजी से पहुँच सकता है। इसके बाद इसमें 600 रुपये के स्तर का पड़ाव अहम होगा। इस स्टॉक में सपोर्ट के स्तर भी काफी तेजी से बदल रहे हैं। मेरा मानना है कि अगर ये स्टॉक 470 रुपये के नीचे गया तब भी इसे 460 रुपये से वापस पलट जाना चाहिए।

(शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!