शेयर मंथन में खोजें

Ami Organics Ltd Share Latest News : महँगा है मूल्यांकन, 200 डीएमए के ऊपर निकला तो आयेगी तेजी

कौशिक घटक : मौजूदा सपोर्ट स्तर को देखते हुए एमी ऑर्गेनिक्स या विनती में से कौन सा स्टॉक बेहतर है?

Expert Shomesh Kumar : इस स्टॉक में मुझे मूल्यांकन के अलावा कोई दिक्कत नहीं लगती है। मुझे ये स्टॉक पसंद है, पर मेरे हिसाब से ये स्टॉक महँगा है और कभी सही मूल्यांकन पर नहीं मिलता है। इस स्टॉक में हो सकता है कि 1067 के निचले स्तर पर आधार बन जाये और इसमें आगे करेक्शन न आये। इसके नीचे फिसलने पर ये 1000 रुपये या उससे नीचे के स्तर पर भी जा सकता है। इसके ऊपर रहा तो 50 डीएमए के बाद 200 डीएमए से आगे निकलने की कोशिश करे। इस स्टॉक में 1200 रुपये के स्तर के ऊपर निकलने पर ही सकारात्मकता आयेगी।

(शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!