शेयर मंथन में खोजें

Bank Nifty Prediction : निफ्टी बैंक के लिए दूर नहीं 50000 का स्तर

Expert Shomesh Kumar : आने वाले समय में बैंक निफ्टी 48000 के स्तर से आगे का सफर शुरू करेगा। मौजूदा स्थिति के हिसाब से इसमें मजबूत सपोर्ट 44000 के स्तर पर नजर आ रहा है, जो बाद में 45000 के स्तर पर आ जायेगा। ये ऐसे स्तर हैं जहाँ से ये सूचकांक या तो वापसी करेगा या इसके नीचे इसमें बड़ा करेक्शन शुरू होगा।

बैंक निफ्टी में पहला प्रतिरोध अब 50000 के स्तर पर आयेगा। इसके बाद इसमें 60000 के शिखर से पहले 53000, 57500-58000 के स्तर पर अहम पड़ाव होंगे। बैंक निफ्टी के बारे में और जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!