शेयर मंथन में खोजें

जून में 25500 से ऊपर बंद होगा निफ्टी, ट्रंप जोखिम और बाजार पर जानिये शोमेश कुमार का दृष्टिकोण

Expert Shomesh Kumar: मुझे जून में बाजार के लिए कोई विशेष ट्रिगर नहीं समझ में नहीं आ रहा है। इसलिए मेरे हिसाब से इस माह में निफ्टी 25,400-25,500 के ऊपर ऊपर नहीं जा सकेगा। अगर इस स्तर के ऊपर गया तो वापस आ जायेगा। इसके ऊपर बंद होना मुझे मुश्किल लग रहा है। मगर, जुलाई में इस स्तर को पार करने की उम्मीद बन सकती है।

बाजार में 300 से 500 अंकों की शॉर्ट कवरिंग हो सकती है, लेकिन जून में 25,500 के ऊपर बंद नहीं हो पायेगा। इसके अलावा 2 जुलाई को ट्रंप ट्रैरिफ पर लगी रोक की अवधि भी पूरी हो रही है। लिहाजा, इस अवधि में मेरे हिसाब से बाजार इंतजार करो और देखो के मूड में रहेगा। लेकिन शुक्रवार की उछाल की वजह से बाजार का झुकाव अब तेजी की तरफ हो सकता है। 

(शेयर मंथन, 24 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख