शेयर मंथन में खोजें

जुलाई के दूसरे हफ्ते तक रेंज में रह सकता है शेयर बाजार, नतीजों से मिलेगी नई दिशा

भारतीय शेयर बाजार फिलहाल एक सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आ रहा है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि  निफ्टी फिलहाल 23,300 के ऊपर बने रहने तक सकारात्मक बना हुआ है और इस स्तर के नीचे क्लोजिंग आने पर ही बाजार की धारणा बदल सकती है। उनका कहना है कि बाजार में मौजूदा समय में कंसोलिडेशन का दौर चल रहा है, जो किसी भी मजबूत तेजी से पहले सामान्य प्रक्रिया होती है। जुलाई के दूसरे सप्ताह से कंपनियों के पहली तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे आने शुरू होंगे और यही बाजार की अगली चाल तय करेंगे। शुरुआती नतीजे आईटी कंपनियों से आएंगे। यदि आईटी सेक्टर की कमेंट्री या गाइडेंस उम्मीद से कमजोर रहती है तो बाजार पर दबाव बढ़ सकता है। हालांकि, यदि नतीजे अनुमान से बेहतर रहे तो निवेशकों का भरोसा लौट सकता है और बाजार में नई तेजी देखने को मिल सकती है। फिलहाल निवेशकों को जल्दबाजी करने के बजाय अच्छे शेयरों में धीरे-धीरे निवेश जारी रखने की सलाह दी जा रही है।


(शेयर मंथन, 03 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख