शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें जीना सीखो लाइफकेयर शेयर विश्लेषण, दीर्घकालिक निवेश के लिए कैसा है?

रामहरि जानना चाहते हैं कि उन्हें जीना सिखो लाइफकेयर के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि लाइफ केयर कंपनी इस समय बाज़ार में चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि इसके शेयर की कीमत और वैल्यूएशन दोनों ही असामान्य रूप से ऊँचे स्तर पर हैं। कंपनी का प्राइस-टू-अर्निंग (P/E) रेश्यो लगभग 112 है, जो बताता है कि निवेशक इसमें तेजी से ग्रोथ की उम्मीद कर रहे हैं। भारत में आयुर्वेदिक दवाओं का बाज़ार बड़ा और परंपरागत रूप से मजबूत है, जिसमें वैद्यनाथ, डाबर और जांडू जैसे स्थापित ब्रांड पहले से मौजूद हैं। ऐसे में नई कंपनियों के लिए भरोसे और गुणवत्ता को बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है।

(शेयर मंथन, 16 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख