शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें जी एंटरटेनमेंट के शेयर की भविष्यवाणी, निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए?

विकास जानना चाहते हैं कि उन्हें जी एंटरटेनमेंट के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने जी एंटरटेनमेंट के 400 शेयर 140 रुपये के भाव पर लिए हैं और अब उनका दो साल का नजरिया है। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि किसी भी निवेश में सबसे जरूरी बात यह होती है कि निवेशक को खुद यह साफ समझ हो कि उसका नजरिया कितना लंबा है  छह महीने, एक साल या दो साल। क्योंकि अगर खुद निवेशक को ही अपनी योजना स्पष्ट नहीं है, तो विश्लेषक भी कोई ठोस राय नहीं दे सकता। अब बात करते हैं जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment )की। कंपनी मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में से एक है, लेकिन पिछले कुछ सालों में इसके बिज़नेस मॉडल को लेकर काफी सवाल उठे हैं। प्रमोटर शेयरहोल्डिंग कम हो गई है और प्रबंधन में भी बार-बार बदलाव देखने को मिले हैं। प्रमोटर की हिस्सेदारी लगभग 4% के आसपास रह गई है, जो कि किसी लंबे समय के निवेश के लिए भरोसेमंद संकेत नहीं माना जाता।


(शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!